कभी लगे जुदा सी तू
कभी लगे खफा सी तू
मेरे लिए तो बस ..मेरे खुदा सी तू .
तू ही दिन मेरा , तू ही रात
तू ही रहे हमेशा मेरे साथ..
तू ही बातों में , तू ही ख्यालों में
मेरे अक्स में तू ही , मेरे सवालों में..
ऐसे जैसे हमनवा सी तू
मेरे लिए तो बस ..मेरे खुदा सी तू .
बहती हवा में तू , बारिश की छींट में तू
हर रिवाज़ में तू , हर रीत में तू..
ख़ामोशी में आवाज़ तू
थमी हुई धडकनों का राज़ तू..
जाने कब बन गयी दिलरुबा सी तू
मेरे लिए तो बस ..मेरे खुदा सी तू .
मेरे उदास चेहरे पे हसी सी तू
मेरे अधूरे सपनो की कमी सी तू..
हर जगह अब दिखे
बस तू ही तू..
चाहे अब होजा बेवफा भी तू
मेरे लिए तो हमेशा रहेगी .. मेरा खुदा ही तू .
.... <3 <3 <3...

lovely...
ReplyDelete.. dilruba .. tu mri khuda ..
ReplyDeletebht khoob bhai .. bht acchi likhi .. .. nyc one ..