Friday, December 16, 2011

अब तो देख मुझे


ओ सोयी हुई सी
अपने ही ख्यालों में खोयी हुई सी
आँखें खोल और देख मुझे
मैं हर पल बस सोचूं तुझे
रात में .. दिन में ...आज में ..कल में
हर आते जाते ..छोटे.. बड़े पल में
मैं बस तुझे ही याद करूं
अकेले में भी तुझसे ही बात करूं
तू साथ है मेरे
एक एहसास की तरह
कानो में .. मीठी सी आवाज़ की तरह

ओ सोयी हुई सी
अपने ही ख्यालों में खोयी हुई सी
भूलूं भी तो कैसे तुझे
थामा है तूने ऐसे मुझे
जैसे मोती को सीप ने
लौ को उसके दीप ने
कैसे बताऊँ .. कैसे समझाऊं तुझे
मेरे उपर छाप बस तेरी है
फिर क्यूँ तूने मुझसे आँखें फेरी हैं

ओ सोयी हुई सी
अपने ही ख्यालों में खोयी हुई सी
मेरे ख्यालों में खोजा एक बार
खुद को भूल ..मेरी .. बस मेरी होजा एक बार
तेरा हूँ मैं ..पूछ ले खुद से चाहे तो
जब तेरा मन भी सहमत हो ...बुला लियो मुझे
अगर याद मेरी आये तो
जिन आँखों में हसी है तेरी.. क्यूँ हैं वो आज रोई सी
पहचान ले अब मुझे
ओ सोयी हुई सी
अपने ही ख्यालों में खोयी हुई सी

Thursday, October 06, 2011

निंदिया

आजा रे आजा ... ओ मेरी निंदिया ..
तकती हैं राह यह सूनी अँखियाँ ..
आजा रे आजा ओ मेरी निंदिया

उदास यह पलकें ..बुलाएं तुझे ..
ना कर और नखरे ..यह मनाये तुझे
ना कर अब देर ..तू जल्दी आ ..
हो गयी सवेर ..तू जल्दी आ

अब और ना तरसा ..ओ आँखों की डिबिया
आजा रे आजा .. ओ मेरी निंदिया.


कुछ देर रहना मैं चाहूँ तेरी ..पन्हा में
ले चल तू मुझे ..अपने उस जहान में
जहाँ आंसू नही ..दर्द नही
एक दूसरे में कोई फर्क नही.
सब अछा ..सब अपना है
जानता हूँ ..सब छलिया एक सपना है

धुन्डून आज वो छल ..वो सपनो की दुनिया
आजा रे आजा ...ओ मेरी निंदिया

Sunday, June 26, 2011

A Promise To Make

What if i would not be there with you, tomorrow?
I wonder how that tomorrow would be..
What if i would not be there, to share your sorrow?
I don't know how our tomorrow should be..
What about the promises we made?
What about the moments we shared?
I don't know how everything will turn out.
I just know that, i will not waste my today
because of a stupid doubt.

And i will love you as much as i can.
i will walk with you in every smooth and rough terrain.
i will share my steps with you.
i will give my best for you.

I can't make promises, which may prove fake.
i can't make promises, just for the sake.
At this moment
i just have few promises to make,
that i will always love and remember you
and tomorrow when i will talk about my life,
i will always mention you.
you will be the part of my smile
and you will be my power when i am fragile.
i don't care about the future or the past.
one thing that i can promise:
u are my first love and you will be the last...

Monday, April 11, 2011

मेरा खुदा है तू


कभी लगे जुदा सी तू

कभी लगे खफा सी तू

मेरे लिए तो बस ..मेरे खुदा सी तू .



तू ही दिन मेरा , तू ही रात

तू ही रहे हमेशा मेरे साथ..

तू ही बातों में , तू ही ख्यालों में

मेरे अक्स में तू ही , मेरे सवालों में..



ऐसे जैसे हमनवा सी तू

मेरे लिए तो बस ..मेरे खुदा सी तू .




बहती हवा में तू , बारिश की छींट में तू

हर रिवाज़ में तू , हर रीत में तू..

ख़ामोशी में आवाज़ तू

थमी हुई धडकनों का राज़ तू..



जाने कब बन गयी दिलरुबा सी तू

मेरे लिए तो बस ..मेरे खुदा सी तू .



मेरे उदास चेहरे पे हसी सी तू

मेरे अधूरे सपनो की कमी सी तू..

जैसी मांगी थी  वैसी ही तू

हर जगह अब दिखे

बस तू ही तू..



चाहे अब होजा बेवफा भी तू

मेरे लिए तो हमेशा रहेगी .. मेरा खुदा ही तू .

.... <3 <3 <3...